Get an extra 10% off or more on select hotels with Member Pricing Join now, it’s free!
logoin6

technology

apple diwali offer 2021

Apple का फेस्टिव ऑफर, मुफ्त में दे रहा AirPods, 7 अक्टूबर तक खरीदने वालों को मिलेगा यह उपहार

टेक न्यूज। भारत में आने वाले त्योहारी सीजन को देखते हुए दिग्गज कंपनियां ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कई सारे ऑफर लेकर आ रही है। Flipkart और Amazon India के बाद अब Apple ने अब भारत में फेस्टिव ऑफर के तहत खरीदारी करने वालों को AirPods मुफ्त में देने का एलान किया है। हालांकि इस ऑफर (Apple diwali offer 2021) का लाभ सिर्फ उन्ही ग्राहकों को मिलेगा, जो 7 अक्टूबर तक Apple से खरीदारी करेंगे। इस ऑफर से जुडी जानकारी माइक्रोसाईट पर सामने आयी है, इस बारे में कंपनी की तरफ से कोई घोषणा नहीं की गयी है। माइक्रोसाइट पर भी इस बारे में ज़यादा जानकारी नहीं दी गयी है। आइये आपको ऑफर के बारे में बताते हैं।

यह भी पढ़ें : – दमदार परफॉर्मेंस वाले इस लैपटॉप पर 17 हजार की बम्पर छूट, जल्दी करें ऑफर सिमित समय तक

Apple diwali offer 2021

रिपोर्ट के अनुसार माइक्रोसाईट पर Apple का फेस्टिव ऑफर लाइव हो गया। जिसके अनुसार वैसे ग्राहक जो 7 अक्टूबर तक आईफोन 12 और 12 मिनी की खरीदारी करते हैं। उन ग्राहकों को Apple के फेस्टिव ऑफर के तहत AirPods मुफ्त में दिया जाएगा। इस ऑफर के बारे में विस्तृत जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं कराई गयी है। वहीँ Apple के मोबाइल की बात करें तो, आईफोन 12 की शुरुआती कीमत 65,900 रुपये और आईफोन 12 मिनी की शुरुआती कीमत 59,900 रुपये रखी गयी है।

यह भी पढ़ें : – आज से इन स्मार्टफोन पर नहीं चलेगा Gmail, यूट्यूब समेत गूगल का कोई भी ऐप, बड़ी वजह आयी सामने

Apple diwali offer 2021

कंपनी के अनुसार आईफोन 12 और 12 मिनी की कीमतों पर कोई डिस्काउंट नहीं दिया जाएगा। इन दोनों डिवाइस की खरीदारी करने पर AirPods मिलेंगे। हालांकि ग्राहक बिना वायरलेस चार्जिंग केस वाले और वायरलेस चार्जिंग केस वाले AirPods में से किसी एक को चुन सकेंगे। iPhone 12 में 6.1 इंच का सुपर रेटिना एक्सडीआर एचडी डिस्प्ले है। इसमें ए14 बायोनिक चिपसेट दिया गया है।

how to send hd pic in whatsapp

WhatsApp पर HD क्वालिटी में फोटो भेजने के लिए आजमाएं ये ट्रिक,

टेक न्यूजWhatsApp मैसेजिंग एप्प के रूप में इस्तेमाल करने के मामले में यूजर्स के बीच सबसे ज़्यादा लोकप्रिय है। यह ऍप्लिकेशन सिर्फ मुफ्त में टेक्स्ट मैसेज भेजने की ही सुविधा नहीं देता है, बल्कि इसके जरिये HD Quality ऑडियो, वीडियो और पैसे भी भेज सकते हैं। यूजर्स को अपने साथ बनाये रखने के लिए यह मैसेजिंग एप्प नए-नए फीचर्स लाती रहती है। हालांकि इस एप्प की कई सारी खूबियां हैं, इसके बावजूद इसमें कई कमियां भी हैं। जिसमे सबसे प्रमुख कमी है HD Quality में किसी को फोटो भेजना। दरअसल WhatsApp फाइलों को जल्दी भेजने के लिए उसे 70 प्रतिशत तक कम्प्रेस कर देता है। जिससे इमेज की क्वालिटी खराब हो जाती है। आज हम आपको ऐसी ट्रिक बताने जा रहे हैं, जिसे इस्तेमाल करने से आप HD Quality की फोटो किसी को भी भेज (How to send hd pic in whatsApp) सकते हैं।

यह भी पढ़ें : – WhatsApp में सिर्फ एक Setting बदल दें, फोन स्टोरेज और मोबाइल डेटा की खपत हो जायेगी कम

How to send hd pic in whatsApp

WhatsApp के द्वारा HD Quality फोटो भेजने के लिए Document फीचर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं, आइये आपको बताते हैं स्टेप बाई स्टेप।

यह भी पढ़ें : – 30 हजार रुपये जीतने का मौका दे रहा है अमेजन, कुछ सवालों के जवाब दीजिये,जल्दी करें ऑफर सिमित समय तक

सबसे पहले अपने WhatsApp एप्लिकेशन को ओपन कर लें।

जिसे HD Quality में फोटो भेजना है, उस कॉन्टैक्ट को सेलेक्ट कर लें।

जिस कॉन्टैक्ट को भेजना है, उसका चैट ओपन कर लें। चैट स्क्रीन में आपको सबसे नीचे कैमरा आइकन के बगल में एक पेपर क्लिप जैसा आइकन दिखाई देगा।

How to send hd pic in whatsApp

पेपर क्लिप आइकन पर टैप करें, आइकन की एक लिस्ट दिखाई देगी। वहां Documents ऑप्शन पर क्लिक करें।

Documents ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद उस फोटो को सेलेक्ट करें जिसे आप भेजना चाहते हैं।

अगर आपको वह फोटो नज़र नहीं आ रही है, तो Other Documents पर क्लिक करें। वहाँ आपके सामने फ़ोन में सारी फ़ोल्डर्स दिखाई देंगे।

जिस फोल्डर में आपने फोटो सेव किया है उसे ओपन करें और उस फोटो को सेलेक्ट कर सेंड बटन पर क्लिक कर दें।