Get an extra 10% off or more on select hotels with Member Pricing Join now, it’s free!
logoin6

technology

redmi note 11 pro price in India

अब मिनटों में स्मार्टफोन की बैटरी हो जायेगी फुल चार्ज, 120W सुपरफास्ट चार्जिंग के साथ आएगा रेडमी नोट 11 प्रो

टेक न्यूज। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी नए स्मार्टफोन रेडमी नोट 11 प्रो की लॉन्चिंग को लेकर चर्चा में है। शाओमी के मुताबिक़ रेडमी नोट 11 प्रो 120W सुपरफास्ट चार्जिंग (Redmi Note 11 Pro Price in India) के साथ आएगा, जो इसे कुछ ही मिनटों में फुल चार्ज कर देगा। Redmi Note 11 आधिकारिक तौर पर 28 अक्टूबर 2021 को भारतीय समयानुसार शाम को 4 बजकर 30 मिनट पर लॉन्च किया जाएगा। कंपनी इस इवेंट में अपने तीन नए स्मार्टफोन Redmi Note 11, Note 11 Pro और Note 11 Pro+ को लॉन्च करेगी। Redmi Note 11 की अनुमानित कीमत तकरीबन 14 हजार रुपये बतायी जा रही है।

यह भी पढ़ें : – सावधान – 1 नवम्बर से इन स्मार्टफोन में नहीं चलेगा WhatsApp, कहीं आपका फ़ोन भी तो नहीं है इस लिस्ट में चेक करें

Redmi Note 11 Pro Price in India

Redmi Note 11 सीरीज की कीमतों की बात करे तो, 11 प्रो 6GB + 128GB वेरिएंट की शुरुआती कीमत (Redmi Note 11 Pro Price in India) करीब 18700 रुपये हो सकती है। 8GB + 128GB की कीमत करीब 21 हजार रुपये, 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 23,400 रुपये रहने का अनुमान है। Redmi Note 11 Pro Plus 8GB + 128GB वेरिएंट की अनुमानित कीमत 25,700 रुपये होगी, 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 29,700 रुपये होगी।

यह भी पढ़ें : – 28 अक्टूबर से Flipkart Big Diwali Sale होगा शुरू, स्मार्टफोन से लेकर इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट पर मिलेगी बम्पर छूट

Redmi Note 11 Specs

Redmi Note 11 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, Redmi Note 11 में 6.5 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। Dimensity 810 प्रोसेसर, 8 जीबी तक LPDDR4x रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज मिल सकती है।इस स्मार्टफोन ( Redmi Note 11 Pro Price in India) में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का होगा। सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। 33W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।

यह भी पढ़ें : – मुफ्त में लैपटॉप दे रही है योगी सरकार, जानिये कैसे करें ऑनलाइन आवेदन स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

Redmi Note 11 Pro Specs

Redmi Note 11 Pro के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, Redmi Note 11 Pro में फ्लैट एमोलेड डिस्प्ले होगी, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। स्मार्टफोन में मीडियाटेक Dimensity 920 प्रोसेसर, 8GB तक LPDDR4x रैम और 256GB तक की स्टोरेज मिलेगी। ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल का होगा।

यह भी पढ़ें : – 64 मेगापिक्सल कैमरे वाले स्मार्टफोन पर मिल रहा बम्पर डिस्काउंट, जल्द ही ख़त्म हो जाएगा ऑफर

Redmi Note 11 Pro Plus

Redmi Note 11 Pro Plus के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, Redmi Note 11 Pro+ में भी फ्लैट एमोलेड डिस्प्ले होगी, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। स्मार्टफोन में Dimensity 1200 प्रोसेसर, 8GB तक LPDDR4x रैम और 256GB तक की स्टोरेज मिलेगी। ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें प्राइमरी लेंस 108 मेगापिक्सल का होगा। सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।

flipkart big diwali sale offer

28 अक्टूबर से Flipkart Big Diwali Sale होगा शुरू, स्मार्टफोन से लेकर इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट पर मिलेगी बम्पर छूट

टेक न्यूज। ई-कॉमर्स वेबसाइटों का त्योहारी सेल ख़त्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। अमेज़ॉन का सेल 1 से 31 अक्टूबर तक चलने वाला है। ऐसे में फ्लिपकार्ट एक बार फिर से Flipkart Big Diwali Sale लेकर आ रहा है, जो 28 अक्टूबर से शुरू होगा। फ्लिपकार्ट का यह सेल प्लस मेम्बरशिप यूजर्स के लिए 27 अक्टूबर से ही शुरू हो जाएगा। इस सेल में ग्राहकों को Xiaomi से लेकर Apple तक के स्मार्टफोन्स पर बम्पर डिस्काउंट दिया जाएगा। साथ ही ग्राहकों को लगभग सभी इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर भी दिया जाएगा। इससे पहले फ्लिपकार्ट ने 17 से 23 अक्टूबर तक सेल (Flipkart Big Diwali Sale Offer) का आयोजन किया था।

यह भी पढ़ें : – सावधान – 1 नवम्बर से इन स्मार्टफोन में नहीं चलेगा WhatsApp, कहीं आपका फ़ोन भी तो नहीं है इस लिस्ट में चेक करें

Flipkart Big Diwali Sale Offer

Flipkart Big Diwali Sale में मिलने वाले ख़ास ऑफरों की बात करें तो, सेल में उपलब्ध आईफोन, रेडमी 9 पावर, पोको सी31 और ओप्पो रेनो 6 5G जैसे स्मार्टफोन पर SBI बैंक की तरफ से ग्राहकों को 10प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके अलावा इन स्मार्टफोन पर नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर भी दिया जाएगा। फ्लिपकार्ट ने चुनिंदा ग्राहकों को स्मार्ट अपग्रेडेशन का ऑप्शन भी दिया है। स्मार्ट अपग्रेडेशन के तहत ग्राहक चुनिंदा इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर कीमत का 70% पेमेंट कर उसे खरीद सकते हैं। एक साल ख़त्म होने पर बाकी के 30% पेमेंट करने पर वह प्रोडक्ट ग्राहक का हो जाएगा। ग्राहकों को उसकी जगह किसी और प्रोडक्ट खरीदने की भी छूट दी जायेगी।

यह भी पढ़ें : – Free ब्रॉडबैंड – 4 महीने के लिए BSNL मुफ्त में दे रहा ब्रॉडबैंड सर्विस, जानिये कैसे मिलेगा ये ऑफर

Flipkart Big Diwali Sale Offer

इसके अलावा डेस्कटॉप, पावर बैंक, हेडफोन, स्पीकर और अन्य प्रोडक्ट्स समेत इलेक्ट्रॉनिक एक्सेसरीज पर 80 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके अलावा ग्राहकों को स्मार्ट टीवी सहित अप्लायंसेज पर 75 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। आपको बता दें की Flipkart Big Billion Days सेल में Apple iPhone 12 सीरीज को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। इस सेल में iPhone 12 और iPhone 12 Mini के लगभग 2 लाख यूनिट की बिक्री हुई थी।

JIO free recharge coupon

98 और 349 रुपये वाला रिचार्ज प्लान मुफ्त में दे रहा JIO, जानिये कैसे मिलेगा आपको यह ऑफर

टेक न्यूज। भारत में फेस्टिव सीजन के दौरान ग्राहकों को लुभाने के लिए कई कम्पनिया ज़बरदस्त ऑफर लेकर आ रही है। भारत में डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने वाली टेलीकॉम कंपनी JIO इस मौके पर कैसे पीछे रहती। JIO एक शानदार ऑफर लेकर आयी है, जिसमे ग्राहकों को 98 और 349 रुपये वाला रिचार्ज प्लान मुफ्त में दिया जाएगा। दरसल Reliance JIO ने JioTogether नाम से एक रेफरल कोड प्रोग्राम चालाया है, जिसे चरणबद्ध तरीके से पुरे भारत में लागू किया जा रहा है। यह एक स्पेशल प्रोग्राम है, जिसका हिस्सा बनाने के बाद आपको JIO की तरफ से 98 और 349 रुपये वाला रिचार्ज प्लान मुफ्त (JIO free recharge coupon) में दिया जाएगा। आइये जानते हैं, इसके लिए आपको क्या करना होगा।

यह भी पढ़ें : – इस लैपटॉप पर 20 हजार से भी ज़्यादा की छूट, Flipkart Big Diwali Sale में मिल रही बम्पर छूट

JIO free recharge coupon

Reliance JIO के इस स्पेशल ऑफर को पाने के लिए ग्राहकों को अपने दोस्तों या फिर परिवार के लोगों को Jio नेटवर्क में पोर्ट कराना होगा। या फिर आपको JIO का नया कनेक्शन लेना होगा। ऐसा करने वाले ग्राहकों को JIO की तरफ से रिचार्ज वाउचर ऑफर किया जाएगा। साथ ही कंपनी एडिश्नल डिस्काउंट वाउचर भी ऑफर कर रही है। पहले रेफरल पर यूजर को 98 रुपए का मुफ्त रिचार्ज दिया जाएगा। जबकि 12वें रेफरल पर 349 रुपये के 6 वाउचर दिए जाएंगे। JIO का यह स्पेशल ऑफर 18 अक्टूबर से लागू है।

यह भी पढ़ें : – फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर मिल रहा बम्पर छूट, बेहद ही काम कीमत पर मिल रहा है, Flipkart Big Diwali Sale में

JIO free recharge coupon

ऑफर का लाभ कैसे उठायें

  • रेफरल वाउचर का फायदा उठाने के लिए ग्राहकों को Jio के नए नंबर पर 199 रुपए या फिर 249 रुपए का पहला रिचार्ज करना होगा।
  • उसके बाद रेफरल कोड शेयर करें, फिर नंबर एक्टिवेट होने पर FRIEND लिखकर 7977479774 पर WhatsApp कर दें।
  • इसके 3 दिनों के अंदर आपको रेफरर का मोबाइल नंबर सब्मिट करना होगा।
  • प्रोसेस पूरा होते ही वाउचर नंबर आ जाएगा, जिसे My Jio ऐप पर क्लेम कर सकते हैं।
buy flagship smartin low price

फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर मिल रहा बम्पर छूट, बेहद ही काम कीमत पर मिल रहा है, Flipkart Big Diwali Sale में

टेक न्यूज। भारत में कुछ ही दिनों बाद दिवाली का त्यौहार आने वाला है, इसे ध्यान में रखते हुए फ्लिपकार्ट ने Flipkart Big Diwali Sale शुरू किया है। यह सेल 17 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक चलेगा, इस सेल में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट समेत सारे प्रोडक्ट पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस सेल में Apple से लेकर POCO जैसी कंपनियों के फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर बम्पर छूट (Buy flagship smartin low price) के साथ एक्सट्रा डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। अगर आप भी नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो यहां आपके लिए कई सारे बेहतर डील लेकर आये हैं। जिन्हे आप बेहद काम कीमतों में खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़ें : – Free ब्रॉडबैंड – 4 महीने के लिए BSNL मुफ्त में दे रहा ब्रॉडबैंड सर्विस, जानिये कैसे मिलेगा ये ऑफर

Buy flagship smartin low price

Motorola Edge 20 Fusion : – मोटोरोला के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन को 10 प्रतिशत डिस्काउंट और 4500 रुपये की स्पेशल छूट के साथ खरीदा जा सकता है। साथ ही इस मोबाइल को 711 रुपये प्रति माह की नो-कॉस्ट EMI और 15,650 रुपये का एक्सचेंज ऑफर के साथ भी खरीद सकते हैं। Edge 20 Fusion में 6.67 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगा, MediaTek Dimensity 800U प्रोसेसर और 5000mAh की दमदार बैटरी दी गयी है। यह स्मार्टफोन 108 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा तथा 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे के साथ आता है।

यह भी पढ़ें : – दमदार परफॉर्मेंस वाले इस लैपटॉप पर 17 हजार की बम्पर छूट, जल्दी करें ऑफर सिमित समय तक

Buy flagship smartin low price

POCO F3 GT 5G : – पोको के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर SBI की ओर से 10 प्रतिशत की छूट, 6000 रुपये का स्पेशल प्राइस डिस्काउंट और Axis बैंक की तरफ से 5 प्रतिशत का कैशबैक दिया जा रहा है। साथ ही इस स्मार्टफोन को 992 रुपये प्रति माह की नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर पर भी खरीद सकते हैं। POCO F3 GT 5G में 6.67 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगा, जो MediaTek Dimensity 1200 और 5065mAh की दमदार बैटरी से लैस है। इसमें 64MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

यह भी पढ़ें : – इस लैपटॉप पर 20 हजार से भी ज़्यादा की छूट, Flipkart Big Diwali Sale में मिल रही बम्पर छूट

iPhone 12 : – Apple के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन को पर SBI बैंक की तरफ से 1500 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। साथ ही इस मोबाइल पर 11 हजार रूपये का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल सकता है। इस फोन को फोन को 1,846 रुपये प्रति माह की नो-कॉस्ट EMI और 15,000 रुपये तक के एक्सचेंज ऑफर पर भी खरीदा जा सकता है। iPhone 12 में 6.1 इंच का Super Retina XDR डिस्प्ले, 12MP डुअल रियर कैमरा सेटअप और फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन में लेटेस्ट A14 Bionic चिप मिलेगी।

buy Xiaomi 11 Lite NE 5G cheap price

64 मेगापिक्सल कैमरे वाले स्मार्टफोन पर मिल रहा बम्पर डिस्काउंट, जल्द ही ख़त्म हो जाएगा ऑफर

टेक न्यूज। भारत में त्योहारों का मौसम शुरू हो चुका है, ऐसे में ग्राहकों के लिए ऑनलाइन सामान बेचने वाली कंपनियां बम्पर डिस्काउंट दे रही है। Amazon Great Indian Festival सेल में स्मार्टफोन समेत इलेक्ट्रिक सामान पर जमकर छूट दी जा रही है। ऐसे में अगर आप फ्लैगशिप स्मार्टफोन को कम कीमत पर खरीदना चाह रहे हैं, तो Amazon आपको शानदार मौका दे रहा है। Xiaomi 11 Lite NE 5G स्मार्टफोन पर सेल में बम्पर छूट दी जा रही है। छूट के साथ ही इस फोन पर नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। अगर आप भी इस स्मार्टफोन को खरीदना (Buy Xiaomi 11 Lite NE 5G cheap price) चाह रहे हैं, तो बिना देरी किये इसे खरीद लें। आइये आपको इस ऑफर के बारे में विस्तार से बताते हैं।

यह भी पढ़ें : – Xiaomi के दमदार फोन पर मिल रहा है 1250 रूपये की छूट, 48 मेगापिक्सल, 6GB RAM + 128GB के साथ..

Buy Xiaomi 11 Lite NE 5G cheap price

Xiaomi 11 Lite NE 5G स्मार्टफोन को Amazon Great Indian Festival सेल में 26,999 रुपये की कीमत पर बेचा जा रहा है। अगर आप इसे खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपको इसपर 1,500 रुपये के डिस्काउंट समेत Axis और Citi बैंक की तरफ से 2000 रुपये की छूट दी जाएगी। इस तरह से Xiaomi 11 Lite NE 5G स्मार्टफोन पर आपको कुल मिलाकर 3500 रूपये का ज़बरदस्त डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही इस स्मार्टफोन को आप नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर पर भी खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़ें : – 30 हजार रुपये जीतने का मौका दे रहा है अमेजन, कुछ सवालों के जवाब दीजिये,जल्दी करें ऑफर सिमित समय तक

Xiaomi 11 Lite NE 5G Specs

इस स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, 6.55 इंच का एमोलेड डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। इसकी स्क्रीन डॉल्बी विजन और HDR 10+ सपोर्ट करती है। प्रोसेसर में Snapdragon 778G का इस्तेमाल किया गया है। 8GB रैम और 256GB की UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्टफोन एंड्राइड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। 4250mAh की बैटरी है, जो 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और डुअल स्पीकर दिया गया है।

यह भी पढ़ें : – WhatsApp में सिर्फ एक Setting बदल दें, फोन स्टोरेज और मोबाइल डेटा की खपत हो जायेगी कम

Buy Xiaomi 11 Lite NE 5G cheap price

Xiaomi 11 Lite NE 5G स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। 64MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 5MP का टेली-फोटो लेंस है। जबकि फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20MP का कैमरा मिलेगा।

Moto E40 specs

48 मेगापिक्सल ट्रिपल कैमरे के साथ मोटोरोला का दमदार फोन हुआ लांच, 10 हजार से भी कम कीमत में..

टेक न्यूज। मोबाइल निर्माता कंपनी Motorola ने अपना बजट स्मार्टफोन Moto E40 को भारत में लॉन्च कर दिया है। Motorola के इस दमदार फोन की कीमत महज 9,499 रूपये है। Moto E40 स्मार्टफोन में 48MP का कैमरा दिया गया है, जो ट्रिपल कैमरे के सेटअप के साथ आता है। साथ ही फोन 90Hz पंचहोल डिस्प्ले सपोर्ट करेगा। हालांकि यह स्मार्टफोन सिंगल वेरिएंट 4GB रैम और 64GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ ही आता है। जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से स्टोरेज स्पेस (Moto E40 specs) को 512GB तक बढ़ाया जा सकेगा। Moto E40 स्मार्टफोन में एक 5000mAh की दमदार बैटरी दिया गया है।

यह भी पढ़ें : – SAMSUNG का सबसे सस्ता 5G मोबाइल भारत में हुआ लांच, ट्रिपल रियर कैमरे के साथ दमदार स्पेसिफिकेशन

Moto E40 specs

Moto E40 स्मार्टफोन में 6.5 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले का इस्तेमाल किया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश्ड रेट सपोर्ट करेगी। प्रोसेसिंग पावर के लिए 1.8 GHz Octa-Core Unisoc T700 SoC चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। हालांकि यह स्मार्टफोन सिंगल वेरिएंट 4GB रैम और 64GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ ही आता है। जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से स्टोरेज स्पेस को 512GB तक बढ़ाया जा सकेगा।Moto E40 स्मार्टफोन एंड्राइड 11-बेस्ड MyUX आउट ऑफ द बॉक्स पर काम करता है। फोन में एक रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर का सपोर्ट दिया गया है।

यह भी पढ़ें : – MI ग्राहकों को मुफ्त में दे रहा Mi Band 6, Mi 11X, Diwali With Mi सेल में 20 लाख स्मार्टफोन बिके

Moto E40 specs

Moto E40 स्मार्टफोन के कैमरे की बात करें तो, इसमें रियर पैनल पर एक ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। प्राइमरी कैमरा 48MP का है, जो क्वॉड पिक्सल टेक्नोलॉजी के साथ आएगा। इसके अलावा 2MP डेप्थ सेंसर और 2MP माइक्रो विजन कैमरा दिया गया है। Moto E40 स्मार्टफोन में एक 5000mAh की दमदार बैटरी दिया गया है। कंपनी का दावा है की सिंगल चार्ज में यह स्मार्टफोन 2 दिनों तक आराम से चल जायेगी।

samsung A13 5g specs

SAMSUNG का सबसे सस्ता 5G मोबाइल भारत में हुआ लांच, ट्रिपल रियर कैमरे के साथ दमदार स्पेसिफिकेशन

टेक न्यूज। भारत में 5G टेक्नोलॉजी धरातल पर आने में अभी समय बचा हुआ है। लेकिन स्मार्टफोन कंपनियां अभी से 5G सेगमेंट में अपनी पकड़ बनाने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रही है। दिग्गज कंपनी Samsung सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन (Samsung A13 5g specs) लांच करने की तैयारी में है। Samsung Galaxy A13 5G स्मार्टफोन लांच होने से पहले ही खास स्पेसिफिकेशन, प्राइस डिटेल्स और रेंडर्स ऑनलाइन लिक हो गए हैं। इस स्मार्टफोन को 2022 के शुरूआती महीनों में लांच करने की योजना है। रिपोर्ट के मुताबिक़ हैंडसेट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 5,000mAh की बैटरी मिलने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें : – MI ग्राहकों को मुफ्त में दे रहा Mi Band 6, Mi 11X, Diwali With Mi सेल में 20 लाख स्मार्टफोन बिके

Samsung A13 5g specs

Samsung Galaxy A13 5G के लीक हुए रेंडरर्स के मुताबिक, यह स्मार्टफोन वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच के साथ डिस्प्ले, सेल्फी कैमरा और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स के साथ लांच हो सकता है। फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल कैमरे का सेटअप दिया जाएगा। जिसमें 50MP का प्राइमरी वाइड सेंसर, 5 MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर और 2mp का डेप्थ सेंसर शामिल है। Samsung फोन के निचले हिस्से में 3.5 mm हेडफोन जैक, एक USB टाइप-C पोर्ट और एक स्पीकर ग्रिल मिलेगा। इस स्मार्टफोन की कीमत की बात करें तो, यह 21 हजार रूपये के करीब होगा।

यह भी पढ़ें : – WhatsApp पर भूलकर भी ऐसी गलती ना करें, वरना अकाउंट हो जाएगा ब्लॉक

Samsung A13 5g specs

Samsung Galaxy A13 5g में 6.48 इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले मिलेगा, जो 1,080×2,340 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आता है। प्रोसेसर की बात करें तो, ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंशन 700 SoC का इस्तेमाल किया जाएगा। Galaxy A13 5G को दो रैम और स्टोरेज ऑप्शन – 4GB + 64GB और 8GB + 128GB में आ सकता है। सैमसंग गैलेक्सी A13 5G में 5,000mAh की लिथियम पॉलीमर बैटरी 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आने की उम्मीद है।

iphone on flipkart sale

iPhone 12 सीरीज की बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, Flipkart Big Billion Days सेल में 2 लाख से भी ज़्यादा यूनिट्स बिकी

टेक न्यूज। दिग्गज टेक कम्पनी Apple की iPhone 12 सीरीज ने बिक्री के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। Flipkart Big Billion Days सेल में iPhone 12 सीरीज की iPhone 12 और iPhone 12 Mini के लगभग 2 लाख यूनिट्स बिकने का दावा किया गया है। iPhone की रिकॉर्डतोड़ बिक्री के पीछे सेल (iPhone on flipkart sale) में इन स्मार्टफोन्स पर मिल रही बम्पर छूट है। Flipkart Big Billion Days सेल में Apple की iPhone 12 सीरीज पर शानदार ऑफर और आकर्षक डील दिया जा रहा है। यह सेल 10 अक्टूबर तक चलेगी। is सेल में iPhone 12 51,999 रुपये और iPhone 12 मिनी 40,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिल रही है।

यह भी पढ़ें : – iPhone 11 पर मिल रहा है बड़ा डिस्काउंट, Amazon Great Indian Festival सेल में मिल रहा भारी डिस्काउंट

iPhone on flipkart sale

iPhone 12 51,999 रुपये और iPhone 12 मिनी पर Flipkart Big Billion Days सेल में 14,000 रुपये अधिक का एक्सचेंज ऑफर और नो-कॉस्ट EMI जैसे ऑफर दिए जा रहे हैं। साथ ही चुनिंदा बैंकों के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर एक्सट्रा डिस्काउंट तथा बम्पर कैशबैक दिया जा रहा है। iPhone 12 और iPhone 12 mini में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जो फोटोग्राफी को एक अलग ही एक्सपीरिएंस देता है । इसमें 12MP का प्राइमरी सेंसर और अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस है। जबकि सेल्फी के लिए दोनों फोन में 12MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा।

यह भी पढ़ें : – WhatsApp पर भूलकर भी ऐसी गलती ना करें, वरना अकाउंट हो जाएगा ब्लॉक

iPhone on flipkart sale

iPhone 12 और iPhone 12 mini की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, इसे आकर्षक बनाने के लिए फेस आईडी, वाइड नॉच और पतले बेजल दिए गए हैं। यह स्मार्टफोन फोन वाटर और डस्ट प्रूफ है, जो की IP68 का रेटिंग के साथ आती है। iPhone 12 में 6.1 इंच का एचडी प्लस ओएलईडी डिस्प्ले मिलेगा, जबकि iPhone 12 mini में 5.4 इंच का डिस्प्ले है, जो 1080×2340 पिक्सल रिजोल्यूशन और आस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 है।

यह भी पढ़ें : – Apple का फेस्टिव ऑफर, मुफ्त में दे रहा AirPods, 7 अक्टूबर तक खरीदने वालों को मिलेगा यह उपहार

iPhone on flipkart sale

स्मार्टफोन के परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए कंपनी ने iPhone 12 और iPhone 12 mini में A14 Bionic प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। iPhone 12 में 2,815mAh की बैटरी तथा iPhone 12 mini में 2,227mAh की बैटरी दिया गया है। दोनों स्मार्टफोन की बैटरी 20 वॉट वायर और 15 वॉट मैगसेव वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती हैं। साथ ही इनमें कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, ब्लूटूथ और जीपीएस जैसे फीचर्स दिए गए हैं। वहीं, ये दोनों हैंडसेट iOS 15 पर काम करते हैं।

Redmi Note 10 Lite sale

Xiaomi के दमदार फोन पर मिल रहा है 1250 रूपये की छूट, 48 मेगापिक्सल, 6GB RAM + 128GB के साथ..

टेक न्यूज। स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों के लिए भारत एक उभरता हुआ बाजार है। ग्राहकों को लुभाने के लिए मोबाइल कंपनियां मोबाइल के नए-नए मॉडल लांच करती रहती है। बजट स्मार्टफोन बनाने के लिए मशहूर कंपनी Xiaomi ने Redmi Note 10 Lite को भारत में लांच कर दिया है। हालांकि यह स्मार्टफोन Redmi Note 9 Pro का रीबैज मॉडल है, जो पिछले ही साल भारत में लांच हुआ था। Redmi Note 10 Lite क्वाड कैमरा सेटअप के साथ आता है, जीक्सा में कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। इस स्मार्टफोन को खरीदने पर कंपनी 1250 रुपये की छूट दे रही है। इस छूट (Redmi Note 10 Lite sale) को कैसे प्राप्त किया जा सकता है, हम आपको बताने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : – 30 हजार रुपये जीतने का मौका दे रहा है अमेजन, कुछ सवालों के जवाब दीजिये,जल्दी करें ऑफर सिमित समय तक

Redmi Note 10 Lite sale

Redmi Note 10 Lite के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720G SoC प्रोसेसर इस्तेमाल किया गया है। यह 6.67-इंच का फुल-HD + (1,080×2,400 पिक्सल) IPS डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 दिया गया है। Redmi Note 10 Lite तीन वेरिएंट्स में आता है, 4GB RAM + 64GB स्टोरेज, 4GB RAM + 128GB स्टोरेज और 6GB RAM + 128GB स्टोरेज है। इनकी कीमत 13,999 रुपये, 15,999 रुपये और 16,999 रुपये क्रमशः रखी गयी है। हैंडसेट ऑरोरा ब्लू, शैंपेन गोल्ड और ग्लेशियर व्हाइट और इंटरस्टेलर ब्लैक कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है।

यह भी पढ़ें : – सावधान – आपके स्मार्टफोन में भी इनस्टॉल तो नहीं है ये एप्प, पलक झपकते ही एकाउंट से सारे पैसे कर देगा गायब

Redmi Note 10 Lite sale

यह स्मार्टफोन 2 अक्टूबर को MI और अमेज़ॉन पर सेल के लिए उपलब्ध रहेगी। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए Xiaomi इस स्मार्टफोन पर 1250 रूपये का डिस्काउंट भी दे रही है। हालांकि इस छूट का लाभ सिर्फ SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर ही उठाया जा सकता है। Redmi Note 10 Lite में 5,020mAh की बैटरी दी गई है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।